नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशे की हालत में विवाद ने ली पत्नी की जान, आरोपी पति फरार, पुलिस जांच में जुटी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नशे की हालत में विवाद ने ली पत्नी की जान, आरोपी पति फरार, पुलिस जांच में जुटी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर : छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नेहरू नगर में नशे में पति ने पत्नी को बाथरूम में पटककर हत्या, पूरे मोहल्ले में सनसनी

बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर जिले के नेहरू नगर MIG-33 में दिनांक 08 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे एक दर्दनाक घटना ने पूरे मोहल्ले को हिलाकर रख दिया। स्थानीय निवासी पुष्प लता यादव (37 वर्ष) की उनके पति युवराज यादव (43 वर्ष) ने कथित नशे की हालत में मारपीट कर हत्या कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले मकान मालकिन घर खाली करने की बात कहने आई थी। इसी मामूली विवाद को लेकर नशे में युवक ने अपनी पत्नी से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और बहस बढ़ते ही उसने पत्नी को घर के अंदर बाथरूम के पास पटक दिया। इसके परिणामस्वरूप पुष्प लता यादव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पड़ोसियों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। आरोपी युवराज यादव इस समय फरार है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सभी संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं।

स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और नशे के प्रभाव में आए व्यक्ति द्वारा हुई हिंसा को लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना घरेलू हिंसा और नशे के खतरनाक प्रभाव को उजागर करती है।  पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा और ऐसे मामलों पर रोक के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
लोगो का कहना है कि नशे के कारण घरों और समाज में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए शासन को नशे पर नियंत्रण के लिए ठोस पहल करनी चाहिए, ताकि परिवारों और समाज को इस प्रकार की हिंसा और अपराध से बचाया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था संगठन जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें: 7647981711 / 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now