नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवांगन समाज ने उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई होली – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

देवांगन समाज ने उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई होली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुंगेली ACGN:- रंगों का पावन पर्व होली इस वर्ष देवांगन समाज के लोगों ने बड़ी धूमधाम, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया। समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी प्रेम तथा सद्भाव का संदेश साझा किया।
सुबह से ही समाज के बच्चे, युवा और महिलाएं उत्साहपूर्ण माहौल में पर्व का आनंद लेते नजर आए। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचे, गुलाल लगाया और मिठाइयों के साथ पर्व की खुशियां बांटी। पारंपरिक तरीके से फाग गीतों और ढोल-नगाड़ों के साथ होली का जश्न मनाया गया। बच्चों ने पिचकारी और रंगों के साथ खूब मस्ती की, वहीं युवा और बुजुर्ग भी उत्साहपूर्वक पर्व में शामिल हुए। पूरे माहौल में होली के गीत और हंसी-खुशी की गूंज सुनाई देती रही।
सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने बताया कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से समाज के लोग आपसी मतभेद भूलकर एक-दूसरे के करीब आते हैं और खुशियां साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि देवांगन समाज हमेशा से सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रहा है।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बनाया। उपस्थित रहे: जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता), प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश देवांगन, सचिव सुदामा देवांगन, उपाध्यक्ष अजय देवांगन, शत्रुहन देवांगन, जगदीश देवांगन, भूपेंद्र देवांगन, अनिल देवांगन, बलराम देवांगन, नानू देवांगन, बंटी देवांगन, धनराज देवांगन, जलेश देवांगन, नितिन देवांगन, ददुआ देवांगन सहित अनेक समाजिक सदस्य।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने होली की शुभकामनाएं साझा की और समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। रंगों के इस उत्सव ने पूरे वातावरण को खुशियों से भर दिया और सभी ने पर्व का आनंद उत्साहपूर्ण तरीके से लिया।

निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के प्रति समर्पित पत्रकारिता – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now