कलेक्टर ने पीएम श्री और स्वामी आत्मानंद स्कूलों का किया निरीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
निर्माणाधीन भवनों की धीमी प्रगति और गुणवत्ता पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
मुंगेली। जिला कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज मुंगेली एवं लोरमी विकासखंड में निर्माणाधीन पीएम श्री तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और गुणवत्ता में कमी पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश
कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय के साथ मोतिमपुर (अमरटापू) में निर्माणाधीन पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने लैब, लाइब्रेरी, कक्षाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और पीएम श्री के मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर एसडीओ और सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। इसके बाद उन्होंने लोरमी विकासखंड के लालपुर धाम में स्व. अंजोरदास पाटले स्वामी आत्मानंद विद्यालय का निरीक्षण किया और गुणवत्ता तथा समय पर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और विद्यालय निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


सभी अधिकारियों को कड़ा संदेश : निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के कारण कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के ईई, एसडीओ, सब इंजीनियर के साथ-साथ डीईओ और डीएमसी को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री द्वारा नए स्कूल भवनों का उद्घाटन किया जाएगा, इसलिए कार्य पूर्ण गुणवत्ता और भव्यता के साथ समय पर होना चाहिए।


बच्चों से संवाद और प्रेरणा : निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय लोरमी में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से गणित के सवाल पूछे और स्वयं बोर्ड पर हल कर उन्हें समझाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में जाना और उन्हें मोबाइल से दूर रहकर पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था, संगठन, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






