नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला न्यायालय मुंगेली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिला न्यायालय मुंगेली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

मुंगेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के स्टेट प्लान ऑफ एक्शन के तहत जिला न्यायालय मुंगेली परिसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और महिलाओं के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिजा देवी मेरावी ने समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, प्रशासन, न्यायपालिका सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रही हैं। न्यायपालिका में महिलाओं की सक्रियता और संवेदनशीलता न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बना रही है।
कार्यक्रम में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सोम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली की सचिव कंचन लता आचला, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश दीपक कुमार शर्मा, अतिरिक्त न्यायाधीश नारायणी कच्छप, चीफ एलएडीसी टीकम चंद्राकर सहित जिला न्यायालय के न्यायाधीश, अधिवक्ता और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों, उनके कानूनी संरक्षण और समाज में समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर विस्तार से विचार रखे। वरिष्ठ और महिला अधिवक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसर वाला वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर जिला न्यायालय मुंगेली की महिला न्यायाधीशों, महिला कर्मचारियों और महिला अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की शपथ ली।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन न्यायालयीन कर्मचारियों द्वारा किया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था, संगठन, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now