यूपीएससी में सफल छत्तीसगढ़ के युवाओं को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
वीडियो कॉल के माध्यम से अभ्यर्थियों से किया संवाद, कहा– मेहनत और समर्पण से मिलती है बड़ी सफलता
रायपुर ACGN:- विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद कर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने युवाओं की मेहनत और सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान खरसिया (रायगढ़ जिला) निवासी रौनक अग्रवाल, रायपुर निवासी संजय डहरिया, परसवानी (धमतरी जिला) निवासी डायमंड सिंह ध्रुव तथा जनकपुर (एमसीबी जिला) निवासी दर्शना सिंह से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों से भी संवाद कर इस उपलब्धि पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और धैर्य के बल पर प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से युवाओं का सिविल सेवा में चयन होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे यह साबित होता है कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यहां के युवा अपने परिश्रम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के सपनों को नई ऊर्जा और दिशा देने वाली प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये सभी प्रतिभाशाली युवा प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था, संगठन, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📢
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






