नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धमतरी को मखाना हब बनाने की दिशा में बड़ी पहल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धमतरी को मखाना हब बनाने की दिशा में बड़ी पहल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धमतरी – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

वनांचल क्षेत्र में आय का नया स्रोत बनेगी मखाना खेती, महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा आर्थिक संबल

धमतरी ACGN:- मखाना की खेती को बढ़ावा देकर धमतरी जिला को मखाना हब के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल शुरू की गई है। तालाबों, डबरियों और आर्द्रभूमि में उगने वाली यह नकदी फसल कम लागत में अच्छी आमदनी देने की क्षमता रखती है। जिले में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने से विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं और किसानों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।


जिले के नगरी क्षेत्र के वनांचल इलाकों में आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मखाना खेती की तैयारी प्रारंभ की गई है। इसके लिए जिले में लगभग 100 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। प्रारंभिक चरण में संकरा क्षेत्र में 25 एकड़ भूमि में मखाना खेती की तैयारी शुरू हो चुकी है।


विशेषज्ञों के अनुसार नगरी क्षेत्र की जलवायु, पर्याप्त जल उपलब्धता और प्राकृतिक वातावरण मखाना उत्पादन के लिए बेहद अनुकूल है। इससे स्थानीय किसानों और महिला समूहों को अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे तथा वनांचल क्षेत्र में कृषि विविधीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने धमतरी प्रवास के दौरान जिले को मखाना बोर्ड में शामिल करने की घोषणा की थी। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है।
हाल ही में जिला कलेक्टर ने संकरा क्षेत्र का दौरा कर मखाना खेती की तैयारियों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मखाना खेती नगरी वनांचल क्षेत्र में आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकती है।

महिला स्व-सहायता समूहों को तकनीकी प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण बीज और विपणन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
कलेक्टर ने कृषि और उद्यानिकी विभाग को समन्वय बनाकर किसानों को प्रशिक्षण देने तथा जल प्रबंधन और फसल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए हैं। आने वाले समय में मखाना खेती का रकबा बढ़ाकर अधिक से अधिक किसानों और महिला समूहों को इस पहल से जोड़ा जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था, संगठन, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now