लखपति दीदी संवाद में मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सफलता की सराहना की
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
आत्मनिर्भरता और नवाचार से छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रही नई पहचान, लखपति से करोड़पति दीदी बनाने का लक्ष्य
रायपुर ACGN:- विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के बल पर नई पहचान बना रही हैं और राज्य सरकार उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं और लखपति दीदियों को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और जहां नारी का सम्मान होता है वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं घरों तक सीमित रहती थीं, लेकिन आज स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में 10 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से लगभग 8 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में 10 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर चुकी है और इनके निर्माण में बिहान की दीदियां भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना शुरू की गई है, जिसके तहत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों को 24 किश्तों में 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है। इस वर्ष के बजट में इसके लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में लखपति दीदी भ्रमण योजना शुरू कर दीदियों को देश-प्रदेश के व्यावसायिक केंद्रों और शक्ति पीठों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत विभाग द्वारा 250 महतारी सदनों के निर्माण, आंगनबाड़ी संचालन और पोषण योजनाओं के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी आधारित कॉफी टेबल बुक और छत्तीसकला आधारित ब्रांड बुक का विमोचन किया तथा लखपति दीदी ग्राम पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन कर उन्हें लखपति दीदी ग्राम घोषित किया जाएगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर बन रही हैं और आने वाले समय में लखपति से करोड़पति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक सुनील सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और प्रदेशभर से आई स्व-सहायता समूहों की हजारों महिलाएं उपस्थित रहीं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था, संगठन, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📢
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






