नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बूथ से भारत तक जीत का मंत्र, पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान–2026 में संगठन सशक्तिकरण का संकल्प गूंजा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बूथ से भारत तक जीत का मंत्र, पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान–2026 में संगठन सशक्तिकरण का संकल्प गूंजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

सूरजपुर में भाजपा की संभागीय कार्यशाला में बूथ सशक्तिकरण, वैचारिक स्पष्टता और डिजिटल रणनीति पर विशेष जोर

सूरजपुर ACGN:- जिले के भाजपा कार्यालय में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय कार्यशाला उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की प्रभावी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष महत्व मिला। पूरे कार्यक्रम में बूथ सशक्तिकरण, वैचारिक स्पष्टता और डिजिटल रणनीति को संगठन विस्तार का आधार बताया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सांसद चिंतामणि महाराज ने अध्यक्षीय संबोधन देते हुए कहा कि प्रशिक्षण महाभियान संगठन की रीढ़ को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही सुशासन की गारंटी देता है और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, घर-घर संपर्क अभियान को मजबूत करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के संयोजक डॉ. अवधेश जैन ने प्रशिक्षण की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को संगठन की मूल प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि विचारधारा, अनुशासन और कार्यपद्धति की एकरूपता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है।
द्वितीय सत्र में वरिष्ठ नेताओं ने संगठन विस्तार और तकनीकी सशक्तिकरण को आगामी अभियानों की आधारशिला बताया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारत की साझा विरासत और गौरव को मजबूत करने वाला विचार है, जो समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करता है। इस दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया सक्रियता और बूथ स्तर पर डेटा प्रबंधन को संगठन के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।
जिज्ञासा समाधान एवं समापन सत्र में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का समाधान करते हुए कहा कि बूथ सशक्त होगा तो संगठन स्वतः सशक्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
समापन सत्र की अध्यक्षता शकुंतला पोर्ते ने की। इस अवसर पर भूलन सिंह, उद्देश्वरी पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी सहित सरगुजा संभाग के अनेक विधायक, जिलाध्यक्ष, महामंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, विचारधारा आधारित सतत सशक्तिकरण, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी प्रचार, युवा और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी चुनावी रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत, अनुशासित और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
यह संभागीय कार्यशाला केवल प्रशिक्षण का मंच नहीं रही बल्कि संगठनात्मक विस्तार, वैचारिक दृढ़ता और जनसंपर्क को सुदृढ़ बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी साबित हुई। आने वाले चुनावी और संगठनात्मक अभियानों के लिए इसे दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now