नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली में भी एनएचएम कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, भुगतान के लिए कलेक्टर से लगाएंगे गुहार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

होली में भी एनएचएम कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, भुगतान के लिए कलेक्टर से लगाएंगे गुहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

दो माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में आर्थिक संकट, शासन से शीघ्र भुगतान की मांग

सूरजपुर ACGN:- जिले में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को इस वर्ष होली जैसे बड़े त्यौहार पर भी वेतन नहीं मिल पाया, जिससे कर्मचारियों में गहरी निराशा और आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है। दो माह से वेतन लंबित होने के कारण कर्मचारियों को अपने परिवार के भरण-पोषण में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने बताया कि होली जैसे बड़े पर्व के अवसर पर भी वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी के बजाय चिंता साफ दिखाई दे रही है। बढ़ती महंगाई के दौर में बिना वेतन के परिवार का खर्च चलाना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वृद्ध माता-पिता की दवाइयों, घर का किराया, बच्चों की पढ़ाई और स्कूल फीस जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो कर्मचारियों के लिए स्थिति और अधिक कठिन हो सकती है। त्योहार के अवसर पर आवश्यक वस्तुएं खरीदना भी संभव नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण कई कर्मचारियों की होली इस बार फीकी रही।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताते हुए कहा कि पूरे वर्ष प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को ही त्यौहार के समय वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन और विभागीय अधिकारियों से कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र वेतन जारी करने की अपील की है।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों के बावजूद वेतन जारी करने में देरी क्यों हो रही है। साथ ही कर्मचारियों की छह जायज मांगों को लंबित रखना भी उचित नहीं बताया।
इसी क्रम में एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. बृजलाल पटेल ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि कर्मचारियों का लंबित वेतन तत्काल जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि होली तो बिना वेतन के बेरंग गुजर गई, कम से कम कर्मचारियों को अपने परिवार का जीवन-यापन करने के लिए शीघ्र वेतन उपलब्ध कराया जाए।
कर्मचारियों ने बताया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी समस्या को लेकर जिला प्रशासन के समक्ष भी गुहार लगाएंगे, ताकि समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now