नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान से शहर को मिली राहत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान से शहर को मिली राहत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनिल कुमार चौधरी

43 दिनों में 737 कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण, लोगों की सुरक्षा और रेबीज नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम

गंजाम ACGN:- बरहामपुर नगर निगम द्वारा शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनसे होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए चलाया जा रहा नसबंदी अभियान सफल होता नजर आ रहा है। मेयर संघमित्रा दलाई और नगर निगम आयुक्त प्रतमेश अरविंद राजेशिरके की देखरेख में 16 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान के तहत 27 फरवरी तक 43 दिनों में कुल 737 आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया गया। उपचार के बाद सभी कुत्तों को उनके निर्धारित क्षेत्रों में वापस छोड़ दिया गया।
नगर निगम के अनुसार यह पूरा अभियान अनुभवी पशु चिकित्सकों की निगरानी में सावधानीपूर्वक संचालित किया गया। इस पहल का उद्देश्य शहर में आवारा कुत्तों की अनियंत्रित बढ़ती आबादी को रोकना, रेबीज जैसी खतरनाक बीमारियों के खतरे को कम करना और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। शहर में अक्सर आवारा कुत्तों के कारण दुर्घटनाएं और हमले की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे विशेषकर स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भय महसूस करते थे और रात के समय लोग बाहर निकलने से भी कतराते थे।


नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि इस अभियान से शहर में स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और पशु कल्याण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। डिप्टी कमिश्नर आश्रीवाद परिडा ने कहा कि शहरवासियों के सहयोग से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आने वाले समय में इसे और प्रभावी बनाया जाएगा।
इस अभियान की निगरानी के लिए गठित समिति में चीफ डिस्ट्रिक्ट एनिमल हसबेंडरी ऑफिसर डॉ अंजन दास, सब डिविजनल एनिमल हसबेंडरी ऑफिसर डॉ अरविंद बेहरा, डॉ सत्यनारायण कर, स्टेट एनिमल वेलफेयर बोर्ड के प्रतिनिधि ललातेंदु चौधरी, असिस्टेंट कमिश्नर बिभु प्रसाद महापात्रा और डिप्टी कमिश्नर आश्रीवाद परिडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सर्जरी के बाद चिकित्सा अपशिष्टों का सुरक्षित निस्तारण कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का भी विशेष ध्यान रखा गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now