नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और बीजेडी उम्मीदवारों ने भरा नामांकन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और बीजेडी उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

भाजपा की रैली के साथ दाखिल हुए पर्चे, चौथी सीट पर राजनीतिक समीकरणों की बढ़ी सरगर्मी

भुवनेश्वर ACGN:- ओडिशा में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सुजीत कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय ने भी नामांकन पत्र जमा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और नामांकन से पहले एक भव्य रैली निकाली गई जो विधानसभा सचिवालय पहुंची। नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा के दोनों उम्मीदवारों ने भुवनेश्वर स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।


नामांकन के बाद निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरते हुए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल का आभार जताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस तरह वर्ष 2002 में उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी, उसी तरह इस बार भी जीत दर्ज करेंगे।


दूसरी ओर बीजू जनता दल की ओर से डॉ संतृप्त मिश्र और डॉ दत्तेश्वर होता ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजेडी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी विधानसभा परिसर में मौजूद रहे। उन्होंने दोनों उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि बीजेडी के दोनों उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय ही इतिहास तय करेगा।


ओडिशा से राज्यसभा की चार सीटें रिक्त हैं, जिनके लिए यह चुनाव हो रहा है। बीजेडी ने दो उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, हालांकि विधानसभा में उनके पास पर्याप्त संख्या नहीं है। ऐसे में चौथी सीट को लेकर राजनीतिक मुकाबला दिलचस्प बन गया है। भाजपा तीन सीटें जीतने की कोशिश में है, जबकि बीजेडी और कांग्रेस के बीच संभावित सहयोग को भाजपा की रणनीति को रोकने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। विधानसभा में कांग्रेस के 14 विधायक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक विधायक है। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और वर्तमान सांसद सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय भाजपा के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित की गई है। यदि चुनाव की आवश्यकता हुई तो मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी होने की संभावना है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now