नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वृद्धाश्रम पहुंचे एसएसपी शशि मोहन सिंह, वरिष्ठजनों से मिलकर दी होली की शुभकामनाएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वृद्धाश्रम पहुंचे एसएसपी शशि मोहन सिंह, वरिष्ठजनों से मिलकर दी होली की शुभकामनाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

आशा प्रशामक देखभाल गृह में वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना, सीनियर सिटीजन की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई


रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने गुरुवार शाम थाना जूटमिल क्षेत्र स्थित वरिष्ठ नागरिकों के देखभाल केंद्र “आशा प्रशामक देखभाल गृह” पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने सभी वरिष्ठजनों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ आत्मीय संवाद किया। आश्रम पहुंचने पर सेवा कार्य में लगे युवाओं और स्टाफ ने फूलों से उनका स्वागत किया।


कार्यक्रम के दौरान डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि रायगढ़ की संस्था “रिहैब फाउंडेशन” द्वारा संचालित यह आश्रम पिछले कई वर्षों से श्रीमती जस्सी फिलिप्स की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि यह संस्था छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त है और समय-समय पर प्रशासन, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा समाजसेवी यहां पहुंचकर वरिष्ठजनों से मुलाकात करते हैं। एसएसपी के आगमन पर श्रीमती जस्सी फिलिप्स ने उनका आभार व्यक्त किया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग की सीनियर सिटीजन सेल बुजुर्गों की सुरक्षा, कानूनी सहायता और उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज में कई संस्थाएं वरिष्ठ नागरिकों के हित में काम कर रही हैं, लेकिन अपने बुजुर्गों की देखभाल करना हम सभी का पहला दायित्व है। उन्होंने आश्रम में रह रहे सभी वरिष्ठजनों से आत्मीय बातचीत करते हुए कहा कि यदि उन्हें पुलिस विभाग से किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो वे अवश्य बताएं, पुलिस हर संभव मदद के लिए तत्पर है।


इस दौरान श्रीमती जस्सी फिलिप्स ने एक बुजुर्ग महिला का आधार कार्ड उनके परिजनों द्वारा नहीं दिए जाने की जानकारी दी, जिस पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह को संबंधित महिला को आधार कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने कहा कि रायगढ़ पुलिस आगे भी हर त्योहार समाज के हर वर्ग के साथ मिलजुल कर मनाएगी और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह सहित थाना जूटमिल का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now