नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शासकीय स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 3.08 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शासकीय स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 3.08 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

32 विद्यालयों में शौचालय और 21 विद्यालयों में किचन शेड निर्माण सहित कई विकास कार्यों की शुरुआत

कोरबा ACGN:- शासकीय स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने शुक्रवार को कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 3.08 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान 32 विद्यालयों में बालक-बालिका शौचालय निर्माण और 21 विद्यालयों में किचन शेड निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
दर्री जोन के शासकीय स्कूल अगारखार के पास आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत सहित अन्य अतिथियों ने विधिवत भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों में अधोसंरचना को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला खनिज न्यास मद से शासकीय स्कूलों के नए भवन निर्माण, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, किचन शेड और सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल जैसे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।


कोसाबाड़ी जोन के सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी कोरबा में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री देवांगन ने कहा कि सुशासन की सरकार में कोरबा नगर सहित पूरे जिले का सर्वांगीण विकास हो रहा है। जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर जैसे विद्यालय बच्चों में भारत और भारतीयता के प्रति भाव विकसित करने के साथ उन्हें एक जिम्मेदार और संस्कारित नागरिक बनाने का कार्य कर रहे हैं। यहां से शिक्षित होकर निकलने वाले छात्र जीवन के हर क्षेत्र में समाज का नेतृत्व करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दे रहे हैं।


इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के हर पैमाने पर पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रही है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में शहर में सीसी रोड, नाली, पेयजल, सफाई, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवनों का निर्माण तेजी से हो रहा है। शहर के 10 नालों को जोड़कर एसटीपी प्लांट के माध्यम से पानी के उपचार की योजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों ने भी सरकार और मंत्री देवांगन के प्रयासों की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई स्कूलों में शौचालय की सुविधा नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी होती थी, लेकिन अब इन कार्यों के शुरू होने से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शिक्षा का वातावरण भी सुधरेगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के विकास कार्यों से बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
नगर निगम कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत दर्री जोन के 32 शासकीय विद्यालयों में बालक-बालिका शौचालय निर्माण के लिए लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये तथा 21 विद्यालयों में किचन शेड निर्माण के लिए 73 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा कोसाबाड़ी जोन के वार्ड क्रमांक 19 में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में अतिथि स्वरूप भवन निर्माण, वार्ड क्रमांक 22 में रोड और शेड निर्माण, वार्ड क्रमांक 24 नेहरू नगर में ग्रीन बेल्ट निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 21 गायत्री यज्ञपीठ सीएसईबी कॉलोनी में अतिरिक्त भवन निर्माण और जीर्णोद्धार जैसे कार्य भी इस योजना में शामिल हैं।


इस अवसर पर मध्य क्षेत्र विद्या भारती के उपाध्यक्ष जुडावान सिंह ठाकुर, नगर संघचालक अशोक तिवारी, जिला कार्यवाह कैलाश नाहक, नगर कार्यवाह मृगेश यादव, अमृतलाल, नागेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, स्कूल के व्यवस्थापक जोगेश लांबा, पार्षद अशोक चावलानी, पंकज देवांगन, नरेंद्र देवांगन, हीतानंद अग्रवाल, राकेश वर्मा, चंद्रलोक सिंह, ममता यादव, राम कुमार साहू, स्कूल के प्राचार्य राजकुमार देवांगन, अध्यक्ष नानजी भाई पटेल, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद विन्रम तिवारी, मुकुंद सिंह कंवर, सरोज शांडिल्य, फिरत साहू, रतन कंवर, अजय चंद्रा, प्रीति दिनेश शर्मा, किशन केवट, जनक सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, महामंत्री किशोर साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now