नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केंद्रीय राज्यमंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू की पहल से आधुनिक तकनीक आधारित आवासीय परियोजना को मंजूरी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

केंद्रीय राज्यमंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू की पहल से आधुनिक तकनीक आधारित आवासीय परियोजना को मंजूरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

रतनपुर को मिला प्रदेश का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट, ₹13.12 करोड़ की केंद्रीय सहायता स्वीकृत

बिलासपुर ACGN:- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक नगर रतनपुर को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू की पहल और प्रयासों से रतनपुर में आधुनिक तकनीक आधारित डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिली है। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹13.12 करोड़ की सहायता प्रदान की गई है।
नई दिल्ली में आयोजित सेंट्रल सैंक्शनिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में इस परियोजना को टेक्नोलॉजी एंड इनोवेटिव सब मिशन के अंतर्गत मंजूरी दी गई। यह छत्तीसगढ़ का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट होगा, जो रतनपुर में आधुनिक और उन्नत निर्माण तकनीकों के उपयोग से आवास निर्माण का एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत करेगा।
स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत जी प्लस दो मॉडल पर आधुनिक आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक आवास इकाई का कार्पेट एरिया 28.57 वर्गमीटर तथा प्लिंथ एरिया 42.79 वर्गमीटर निर्धारित किया गया है। यह परियोजना सामाजिक कल्याण गतिविधियों के लिए रेंटल मॉडल पर संचालित की जाएगी।
परियोजना में डाइनिंग रूम और किचन, कार्यालय कक्ष, गतिविधि कक्ष, मेडिकल रूम, केयरटेकर कक्ष और लॉन्ड्री रूम सहित कई आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
इस परियोजना का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन बिल्डिंग मटेरियल्स एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन काउंसिल द्वारा तैयार किया गया है, जिसे डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट 2018 के संशोधित दिशा निर्देशों के अनुरूप पाया गया है।
केंद्रीय राज्यमंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने इस स्वीकृति पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने का संकल्प तेजी से पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि रतनपुर में स्वीकृत यह परियोजना आधुनिक निर्माण तकनीकों का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगी, जिससे प्रदेश में किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण को नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी।
रतनपुर के विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के राज्य बजट में शक्तिपीठ क्षेत्र के विकास के लिए भी राशि देने की घोषणा की गई है। साथ ही रतनपुर के दो तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। स्थानीय नागरिकों ने इन विकास कार्यों के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे रतनपुर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now