महिला दिवस पर कोरबा में खेलो इंडिया अस्मिता लीग और महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
8 मार्च को विद्युत गृह स्कूल में दौड़ सहित कई खेलों में महिलाएं और बालिकाएं लेंगी हिस्सा, पंजीयन निःशुल्क
कोरबा ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को कोरबा जिले में खेलो इंडिया अस्मिता लीग के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा यह आयोजन विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 कोरबा में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें अंडर 13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतिभागी भाग ले सकेंगी। इसके साथ ही मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल किए गए हैं।
यह प्रतियोगिता पूरी तरह निःशुल्क है और 8 मार्च को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। इच्छुक बालिका और महिला प्रतिभागी निर्धारित प्रपत्र में विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 कोरबा में पंजीयन कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं।
जिला खेल अधिकारी ने जिले की सभी बालिकाओं और महिला खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






