नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा में पोस्ट बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा में पोस्ट बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

किसानों को कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े बजट प्रावधानों की दी गई जानकारी

कोरबा, ACGN:- कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार के बजट में कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई।


सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चले इस वेबिनार में क्षेत्र के प्रगतिशील किसान और महिला स्व सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसमें उन्होंने कृषि क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते उपयोग और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जोर दिया।


कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख डॉ. एस पी सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बजट की योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब किसान इन नई तकनीकों और योजनाओं को अपनाएंगे।
इस दौरान मत्स्य विज्ञान विशेषज्ञ सुलोचना भुइयां ने मछली पालन की संभावनाओं पर जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डी के तँवर ने मिट्टी परीक्षण और संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व को बताया। कीट वैज्ञानिक एम एस उर्रे ने फसलों को कीट और रोगों से बचाने के उपाय बताए, जबकि उद्यानिकी विशेषज्ञ अर्चना कुर्रे ने किसानों को फल और सब्जियों की उच्च मूल्य वाली खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now