नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

नहानी घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर युवती और उसकी मां से की मारपीट
रायगढ़, ACGN:- रायगढ़ जिले में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और मामले में वैधानिक कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 की दोपहर पीड़िता अपने घर के नहानी घर में नहा रही थी, उसी दौरान गांव का निवासी बृजेश मंहत वहां घुस गया और उसे नहाते हुए देखने लगा तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ थप्पड़ और हाथापाई की।
पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसी दौरान पीड़िता के पिता भी मौके पर पहुंच गए, जिन्हें धक्का देकर आरोपी वहां से फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 14/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(2), 77 और 115(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
नव पदस्थ महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बृजेश दास मंहत पिता सुकरीत दास मंहत उम्र 26 वर्ष निवासी जूटमिल थाना क्षेत्र रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव सहित महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, दुर्व्यवहार और हिंसा जैसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बना रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now