बरहामपुर के अंकुशपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बरहामपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनिल कुमार चौधरी
गांववासियों और भक्तों के सहयोग से 4 एकड़ में बनाया जाएगा भव्य और दिव्य मंदिर परिसर
ACGN:- बरहमपुर शहर के बाहरी इलाके अंकुशपुर के पास कृपसिंधुपुर गांव में ब्राह्मण समुदाय के सहयोग से श्री जगन्नाथ मंदिर का भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। गांव के वर्तमान मंदिर श्री गोपीनाथ के परिसर में 20 वीघा यानी लगभग 4 एकड़ में एक दिव्य और भव्य श्री जगन्नाथ मंदिर बनाने का योजना बनाई गई है।
मंदिर परिसर में प्रभु श्री जगन्नाथ के साथ अन्य पाश्र्व देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना, नाम यज्ञ मंडप, मीटिंग हाउस और हरा-भरा जंगल बनाकर एक दिव्य और सुंदर वातावरण तैयार किया जाएगा। शिलान्यास और यज्ञ समारोह गीता ज्ञान पंडित शिशिर कुमार शतपथी, विष्णु प्रसाद त्रिपाठी की पौरहित में आयोजित किया गया, जिसमें नाम यज्ञ, अन्न यज्ञ और होम यज्ञ पूरे नियमों के साथ संपन्न हुए।
इस अवसर पर पंडित शिशिर कुमार शतपथी, विष्णु प्रसाद त्रिपाठी, संतोष कुमार होता, संजय शतपथी, सदानंद त्रिपाठी, कैलाश त्रिपाठी, नारायण त्रिपाठी, बिरजा प्रिय दर्शनी, पत्रकार और ब्राह्मण समाज के संगठनात्मक अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी, स्वशक्ति जागरण सेवा संस्थान के वरिष्ठ सदस्य संतोष कुमार मोहंती, रोटरी क्लब बरहमपुर के पूर्व अध्यक्ष वी कुश पात्रा, वकील दिलीप कुमार सढ॰गी, पत्रकार रमेश चंद्र बेहरा, उमेश गौड़, अशोक गौड़, बावुला पंडा और कई ग्रामीणों सहित आसपास के क्षेत्र से अनेक भक्तों ने भाग लिया।
शिलान्यास समारोह में गांव और आसपास के लोगों ने पूरी श्रद्धा और सहयोग के साथ भागीदारी निभाई, जिससे मंदिर निर्माण की प्रक्रिया और भी सफल और सार्थक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






