रंग-गुलाल, फाग और उल्लास के साथ भाजपा नेताओं के निवास पर मनी होली, कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर बांटी खुशियां
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोरबा : ऊर्जा नगरी कोरबा में इस वर्ष होली का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में होली मिलन समारोह आयोजित हुए, जहां राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने निवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ होली मिलन का आयोजन किया, जहां रंग-गुलाल, फाग गीतों और ढोलक की थाप के बीच उत्सव का माहौल बना रहा।

प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के निवास पर भी होली का उल्लास देखते ही बन रहा था। यहां सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी रही। सभी ने मंत्री के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया और फागुन के गीतों के साथ उत्सव को यादगार बनाया।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने इस वर्ष अपने निवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ होली का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। यहां सुबह से ही कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा रहा। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ढोलक और फाग गीतों के बीच कार्यकर्ता झूमते नजर आए और पूरे परिसर में फागुन का रंग बिखरा हुआ दिखाई दिया।

इसी तरह पूर्व महापौर जोगेश लांबा के निवास पर भी हर वर्ष की तरह इस बार होली मिलन का आयोजन हुआ। यहां भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे और रंगों के इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया।

लोग एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई देते दिखाई दिए। ढोलक की थाप और पारंपरिक फाग गीतों के साथ माहौल पूरी तरह से उत्सवमय बना रहा।

नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने भी अपने निवास स्थान पर होली मिलन का आयोजन किया। यहां कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पहुंचकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। रंग-गुलाल और मिठाइयों के बीच आत्मीयता और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग नेताओं के निवास पर पहुंचकर होली मिलन में शामिल होते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और उनके साथ रंगों के इस पर्व को साझा किया। हालांकि कई कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा भी रही कि यदि पार्टी स्तर पर एक ही स्थान पर सामूहिक होली मिलन का आयोजन किया जाता तो उत्सव का स्वरूप और भी भव्य हो सकता था और कार्यकर्ताओं को भी एक साथ मिलकर जश्न मनाने का अवसर मिलता।
इसके बावजूद पूरे शहर में होली का उत्साह देखते ही बन रहा था। रंग, गुलाल, फाग गीतों, मिठाइयों और आपसी भाईचारे के साथ लोगों ने इस पर्व को पूरी गर्मजोशी के साथ मनाया और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबपोर्टल
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






