यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में आग, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रायपुर:- राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस से जुड़े नेता विनोद कश्यप (भक्कु) एनएसयूआई के घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में आग लगाने की घटना सामने आई है। देर रात हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप के निवास के बाहर खड़ी दो कारों में अज्ञात बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद दोनों वाहनों में तेज लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल को दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों वाहन काफी हद तक जल चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो संदिग्ध युवक बाइक से आते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में वे वाहनों के पास रुकते हैं और कुछ डालने के बाद वहां से तेजी से निकल जाते हैं। पुलिस इन संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
मामले को लेकर संबंधित थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि राजधानी में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है और आगजनी के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और प्रशासन को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेब पोर्टल
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






