नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन शंखनाद: गौ तस्करों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन शंखनाद: गौ तस्करों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता विजयानंद शर्मा

दो पिकअप वाहन जब्त, 18 गौवंश तस्करी से मुक्त — एसएसपी का सख्त संदेश, जिले में जीरो टॉलरेंस

रायगढ़ जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना घरघोड़ा और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 18 गौवंश को तस्करी से मुक्त कराया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन भी जब्त किए गए।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना घरघोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कुडूमकेला क्षेत्र में दो पिकअप वाहनों (CG-13-AK-5603 एवं CG-13-AQ-7900) में 10 गौवंश को रस्सियों से बांधकर बिना चारा-पानी के अवैध रूप से ले जाया जा रहा है।


सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की और पांच आरोपियों  आत्माराम चौहान, शंभुसाय पैंकरा, संतोष कुमार राठिया, विजय कुमार मांझी और बुधराम राठिया — को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 10 बैल, 10 रस्सियां और दो महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त किए गए। पशु चिकित्सक से परीक्षण कराने के बाद गौवंश को सुरक्षित कराया गया।


वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना लैलूंगा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान तोलमा-जरलापारा मार्ग पर दो आरोपियों — गोपी यादव और सुकरू लकड़ा — को 8 गौवंश को मारते-पीटते हुए उड़ीसा की ओर ले जाते पकड़ा। पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गौवंश को मुक्त कराया।
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि रायगढ़ जिला धीरे-धीरे गौ तस्करों का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। आरोप है कि कई बार सड़क किनारे घूम रहे गौवंश और बछड़ों को भी पिकअप वाहनों में जबरन भरकर ले जाया जाता है। आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय कोचिया और कुछ लोग भी मवेशियों को तस्करों तक पहुंचाने का काम करते हैं।
स्थानीय लोगों और गौसेवा से जुड़े संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल तस्करों ही नहीं बल्कि मवेशियों की अवैध खरीद-फरोख्त और सप्लाई करने वाले बिचौलियों व कोचियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि जिले में बढ़ती गौ तस्करी पर पूरी तरह रोक लग सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रायगढ़ जिले में लंबे समय से गौवंश तस्करी की शिकायतें मिलती रही हैं, जिसे रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय तस्करों के नेटवर्क पर भी पुलिस की नजर है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में गौवंश तस्करी और पशु क्रूरता के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। अवैध परिवहन और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और बेबाक… अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now