नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुदमुरा उपार्जन केंद्र में जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की मौत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कुदमुरा उपार्जन केंद्र में जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

रात में ड्यूटी के दौरान हाथी ने किया हमला, सुरक्षा और धान उठाव में लापरवाही पर उठे सवाल

कोरबा जिले के करतला क्षेत्र अंतर्गत कोरकोमा के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जंगली हाथी के हमले में मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत उपार्जन केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान जंगल की ओर से आए जंगली हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हाथी के हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, उपार्जन केंद्र के कर्मचारी और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


कर्मचारियों का कहना है कि करतला क्षेत्र के कुदमुरा और चचिया जैसे इलाके लंबे समय से हाथियों की आवाजाही के लिए संवेदनशील माने जाते हैं। इसके बावजूद यहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम और निगरानी की व्यवस्था होती तो एक कर्मचारी की जान बच सकती थी।
जानकारों का यह भी कहना है कि जनवरी माह में इन मंडियों में धान खरीदी हुई थी और धान की गंध के कारण अक्सर जंगली हाथी उपार्जन केंद्रों की ओर आकर्षित होते हैं। ऐसे में प्रशासन को धान का समय पर उठाव कराना चाहिए था।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और बेबाक… अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now