नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली पर्व पर बिलासपुर पुलिस अलर्ट, शहरभर में चेकिंग प्वाइंट और सख्त निगरानी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

होली पर्व पर बिलासपुर पुलिस अलर्ट, शहरभर में चेकिंग प्वाइंट और सख्त निगरानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

शांतिपूर्ण होली के लिए 78 पेट्रोलिंग वाहन तैनात, गुंडा बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई

ACGN:- बिलासपुर जिले में होली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए जहां पर्याप्त पुलिस बल और अधिकारी तैनात रहे शहर में 78 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए जिनमें प्रत्येक वाहन में एक अधिकारी के साथ छह जवान मौजूद रहे वहीं करीब 37 बाइक पेट्रोलिंग दल भी दो-दो जवानों के साथ लगातार गश्त करते रहे


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी जवान मुस्तैदी के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और प्रशिक्षु आईपीएस सहित सभी अधिकारियों ने रात करीब दो बजे तक शहर के सभी सुरक्षा प्वाइंट का निरीक्षण किया उस समय होलिका दहन कार्यक्रम चल रहा था और पूरे शहर में स्थिति पूरी तरह सामान्य रही


होली पर्व के मद्देनजर पुलिस द्वारा व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई जिसमें 128 आदतन निगरानी और गुंडा बदमाशों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया वहीं 36 आदतन अपराधियों पर धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई


इसके अलावा 337 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126 और 135 बीएनएसएस के तहत बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई तथा 19 संदिग्ध व्यक्तियों पर धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई हुई अवैध हथियार के मामले में 22 आरोपियों को आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत गिरफ्तार किया गया वहीं अवैध शराब के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत 64 प्रकरण दर्ज किए गए
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now