रायपुर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर ठगी, कोटा थाना में मामला दर्ज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर जिला, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
डरा धमकाकर पैसे लेने का आरोप, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया
ACGN:- बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में खुद को रायपुर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है करगी खुर्द कोटा निवासी अभिषेक सिंह ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि अन्य जिले के एक आरक्षक और उसके साथियों ने स्वयं को रायपुर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उन्हें डराया धमकाया और अपराध में फंसाने की धमकी देकर पैसे ले लिए
प्रार्थी की शिकायत पर कोटा थाना में अपराध क्रमांक 169/26 के तहत धारा 308(7), 319(2), 296, 170 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है
पुलिस द्वारा प्रकरण में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है मामले में आगे की कार्रवाई जारी है
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






