नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एल्मा मां की झामी यात्रा में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की आस्था – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एल्मा मां की झामी यात्रा में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की आस्था

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम , ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनिल कुमार चौधरी

बरहामपुर के झामी मंदिर में भक्तों का विशाल समागम, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु
ACGN:- बरहामपुर महानगर निगम क्षेत्र स्थित नीलगाकेश्वर मंदिर के पास झामी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एल्मा मां की झामी यात्रा भव्य रूप से आयोजित की गई इस धार्मिक आयोजन में ओडिशा के गंजाम जिला सहित पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से हजारों श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे
परंपरा के अनुसार शिवरात्रि के नौवें दिन मां की पहली झामी यात्रा निकाली जाती है जबकि दूसरी यात्रा सामान्य रूप से दल पूर्णिमा को आयोजित होती है इस वर्ष ग्रहण काल के कारण यह यात्रा निर्धारित तिथि से पहले रविवार को आयोजित की गई
भक्तों में यह गहरी आस्था है कि मां की पवित्र मिट्टी और मंदिर में समर्पित जड़ी-बूटियों को लगाने से कान और त्वचा से जुड़े रोगों सहित कई गंभीर बीमारियों से राहत मिलती है वहीं यह भी मान्यता है कि सच्चे मन से मां की आराधना करने पर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं
आस्था और विश्वास से भरी इस यात्रा में श्रद्धालु अपने परिवार और मित्रों के साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं और मां के चरणों में अपनी मनोकामनाएं अर्पित करते हैं आयोजन के दौरान नगर निगम प्रशासन, स्थानीय पार्षद, पेयजल विभाग, पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति ने मिलकर व्यवस्था संभाली
मंदिर समिति के सदस्य कार्तिक बेहरा, चित्रसेन बारिक, बाल्या सेठी, टूटू दास, अनिल बेहरा, टूना पात्र, रवि पात्र, आकाश गौड़, भिकारी बेहरा और रामजी पटनायक सहित कई लोगों की उपस्थिति में यात्रा का सफल संचालन हुआ मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी और संपादक सुरेश कुमार साहू ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now