पीएम जनमन योजना से दूरस्थ अंचलों में विकास और समृद्धि की नई दिशा : मंत्री लखनलाल देवांगन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
ग्राम कनबेरी में 21.35 करोड़ रुपये के पुल एवं सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
ACGN:- वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा जिले के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 21 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम कनबेरी में श्री अग्रसेन गौसेवा समिति के पास आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने की।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना से सड़क कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिला है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ के निर्माण कार्य से ग्रामीण अंचलों में आवागमन को नई गति मिलेगी तथा वर्षा ऋतु में संपर्क बाधित होने की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाते हैं, ताकि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक लाभ पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि राज्य सरकार समग्र एवं संतुलित विकास की नीति पर कार्य कर रही है, जिससे कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रहे।
21.35 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कुल 21.35 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि से आठ वृहद पुलों एवं सड़क निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 20.92 करोड़ रुपये की लागत से लेमरू-देवपहरी मार्ग, डोकरमना मेन रोड, बगबुड़ा रोड, बताती-बांसाखार मार्ग तथा पतरापाली-धानकछार मार्ग पर स्थित गौमुखी, चिंगराडांड, गड़गड़ा, कोटगसरा और पेंसारी नाला पर पुलों का निर्माण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त पाली-तानाखार विधानसभा के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग से बहरीझरिया मार्ग पर कोठीझुंझा नाला में 278.72 लाख रुपये की लागत से एक वृहद पुल का निर्माण भी स्वीकृत किया गया है।
मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत कटघोरा विकासखंड में पंचराम घर से हीरालाल घर तक 500 मीटर लंबी सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य 42.95 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर जिले के वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और वर्षा ऋतु में संपर्क संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव, जनपद सदस्य अमृत लाल कंवर, सरपंच शत्रुघन सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन, अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, श्री अग्रसेन गौसेवा समिति कोरबा के अध्यक्ष जयंत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






