होली को लेकर पसान थाना में व्यापक शांति समिति बैठक, 150 से अधिक नागरिकों की सहभागिता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कानून-व्यवस्था, सोशल मीडिया और डीजे उपयोग को लेकर पुलिस ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
ACGN:- कोरबा जिले के पसान थाना परिसर में 02 मार्च 2026 को होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से व्यापक शांति बैठक आयोजित की गई

यह बैठक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के निर्देशन तथा अनुभागीय पुलिस अधिकारी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में संपन्न हुई
बैठक का नेतृत्व थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने किया जिसमें तहसीलदार की गरिमामयी उपस्थिति के साथ जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच, ग्राम कोटवार, गणमान्य नागरिक और विभिन्न गांवों से आए ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए लगभग 150 से अधिक नागरिकों की मौजूदगी में बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई
बैठक में नागरिकों को होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी गई पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि होलिका दहन केवल निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर ही किया जाए

तथा किसी भी धार्मिक स्थल के समीप रंग-गुलाल या दहन कार्यक्रम न हो जबरन रंग लगाने, नशाखोरी, हुड़दंग या मारपीट जैसी घटनाओं से पूर्ण परहेज करने की अपील की गई साथ ही डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन द्वारा तय समय-सीमा और विधिवत अनुमति के अनुसार ही करने के निर्देश दिए गए सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने की भी चेतावनी दी गई

थाना प्रभारी ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि वे अपने-अपने गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना पसान को दें बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने होली पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने का भरोसा दिलाया प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान सतत पेट्रोलिंग और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की जानकारी भी दी गई
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






