होली से पहले सीपत पुलिस की सख्ती, तीन बदमाश जेल भेजे गए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
गुंडा, निगरानी व आदतन अपराधियों पर कार्रवाई, दो पर बाउंड ओवर की गई कार्यवाही
बिलासपुर ACGN:- आगामी होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में थाना सीपत क्षेत्र में गुंडा, निगरानी और आदतन बदमाशों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में 1 मार्च 2026 को लिल्ली वर्मा निवासी टेकर थाना सीपत, हामील मोमीन उर्फ टीपु निवासी खम्हरिया तथा नितेश यादव निवासी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इसके अलावा नमन वर्मा निवासी मातेवश्वरी चौक सीपत और जमुना शिकारी उर्फ टिल्लू निवासी मटियारी थाना सीपत के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






