नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रतनपुर पुलिस का सख्त अभियान, छेड़छाड़ का फरार आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रतनपुर पुलिस का सख्त अभियान, छेड़छाड़ का फरार आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कच्ची महुआ शराब जब्त, 5 स्थायी वारंट तामील, 3 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
बिलासपुर ACGN:- थाना रतनपुर क्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। रतनपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी रामू मरपच्ची 21 वर्ष निवासी ग्राम खैरा डुबान थाना पाली को उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम मरहीकांपा थाना कोटा निवासी नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में घटना के दिनांक से फरार चल रहा था।
इसी क्रम में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में नवापारा चौक स्थित दुकान में रेड कार्रवाई कर शराब कोचिया लव कुमार साहू उर्फ विक्की साहू 28 वर्ष निवासी नवापारा रतनपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 2000 रुपये बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।


थाना क्षेत्र के 3 गुंडा और आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही न्यायालय में लंबित प्रकरणों के निष्पादन के तहत अलग-अलग मामलों में 5 स्थायी वारंट तामील कर वारंटियों को जेल भेजा गया।
रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now