मल्हार में युवती की आत्महत्या मामला, प्रेमी 24 घंटे में गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
तीन साल से शोषण का आरोप, शादी से इनकार के बाद युवती ने लगाई फांसी
बिलासपुर ACGN:- चौकी मल्हार थाना मस्तूरी क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना 26 फरवरी 2026 की रात से 27 फरवरी की सुबह 7 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब युवती ने ग्राम धनगांव स्थित आरोपी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
मर्ग कायम कर की गई जांच में सामने आया कि आरोपी राजू लहरिया 33 वर्ष निवासी ग्राम धनगांव पिछले तीन वर्षों से मृतिका का शारीरिक शोषण कर रहा था। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर युवती ने आरोपी के घर के कमरे में रोशनदान पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से उसे पकड़कर पूछताछ की। आरोपी के पास से उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिससे वह मृतिका से बातचीत करता था।

पुलिस ने आरोपी राजू लहरिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






