नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली को लेकर बिलासपुर रेंज अलर्ट, आईजी रामगोपाल गर्ग ने की तैयारियों की समीक्षा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

होली को लेकर बिलासपुर रेंज अलर्ट, आईजी रामगोपाल गर्ग ने की तैयारियों की समीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


शांति समिति बैठक, सतत पेट्रोलिंग और हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बिलासपुर ACGN:- होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बिलासपुर रेंज पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने रेंज के सभी जिलों में पुलिस व्यवस्था और बंदोबस्त की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
आईजी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर समाज के विभिन्न वर्गों से चर्चा कर होली को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए स्पष्ट गाइडलाइन तय की जाए। उन्होंने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों से कठोरता से निपटा जाएगा।
होली दहन की शाम से लेकर अगले दिन रंग खेलने तक सतत पेट्रोलिंग, प्रमुख स्थानों पर पिकेट पॉइंट बनाकर चेकिंग, गुंडा बदमाशों की विशेष जांच, अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई और नशीले पदार्थों का सेवन कर शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
आईजी श्री गर्ग ने स्पष्ट किया है कि होली जैसे उल्लासपूर्ण त्योहार पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। रेंज पुलिस द्वारा हुड़दंगियों को चेतावनी देने के लिए जागरूकता संदेश भी जारी किए जा रहे हैं।
पुलिस महानिरीक्षक ने आम नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि त्योहार को उमंग और उत्साह के साथ मनाएं, लेकिन नशा कर वाहन न चलाएं, ट्रिपल सवारी से बचें और किसी अन्य के उत्सव में बाधा न डालें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now