नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की संभागीय कार्यशाला संपन्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की संभागीय कार्यशाला संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल संवाद और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन, कार्यकर्ताओं ने लिया सक्रियता का संकल्प

कोरबा ACGN:- टी.पी. नगर स्थित आशीर्वाद प्वाइंट में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत संभागीय वक्ता कार्यशाला उत्साह और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुई। बिलासपुर संभाग के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयाम दिया। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन की वैचारिक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी चुनावी रणनीति को धार देना रहा।
उद्घाटन सत्र में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान संगठन की रीढ़ को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है और मजबूत संगठन ही सुशासन की गारंटी देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के संयोजक डॉ. अवधेश जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को संगठन की प्रेरणा बताते हुए विचार और व्यवहार की एकरूपता पर जोर दिया।


द्वितीय सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय और अन्य वक्ताओं ने संगठन विस्तार, डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग और सोशल मीडिया सक्रियता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शासन की उपलब्धियों को डिजिटल माध्यम से जनता तक पहुंचाना समय की मांग है और बूथ स्तर पर डेटा प्रबंधन तथा मतदाता संपर्क अभियान को मजबूत करना आवश्यक है।
समापन सत्र में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का समाधान करते हुए कहा कि बूथ सशक्त होगा तो संगठन स्वतः सशक्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला महामंत्री संजय शर्मा और अजय विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत सहित संभाग के अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, विचारधारा आधारित प्रशिक्षण, डिजिटल संवाद, सोशल मीडिया सक्रियता और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now