नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वार्ड क्रमांक 3 में 25 लाख के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वार्ड क्रमांक 3 में 25 लाख के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शुभारंभ

कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा के टीपी नगर जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 डी डी एम रोड स्थित साईं मंदिर के पीछे 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन समारोह विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने की।


वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन की विधि सम्पन्न की गई। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि सामुदायिक भवन क्षेत्रवासियों की सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक गतिविधियों के लिए उपयोगी केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वार्ड क्रमांक 3 के नागरिक लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग कर रहे थे, जिसे अब साकार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भवन बनने के बाद स्थानीय कार्यक्रमों, बैठकों और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और वार्डवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।


कार्यक्रम में पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। भूमि पूजन के साथ ही क्षेत्र में विकास की एक नई पहल का शुभारंभ हुआ और वार्डवासियों ने खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now