चोरी के पैसों से दिल्ली-मनाली घूमने निकले तीन आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सीएसईबी-मानिकपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 वारदातों का खुलासा, नगदी व बाइक जब्त
कोरबा ACGN:- जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए सीएसईबी एवं मानिकपुर पुलिस चौकी ने संयुक्त कार्रवाई कर 02 विधि से संघर्षरत बालकों सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार चौकी सीएसईबी क्षेत्र के मानसनगर और टीपी नगर में 04 मकान और दुकानों तथा मानिकपुर क्षेत्र की 01 दुकान में ताला तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी किया गया था। प्रकरण दर्ज कर पुलिस लगातार जांच में जुटी थी।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही राजूदास मानिकपुरी 19 वर्ष निवासी मुड़ापार मानिकपुर तथा उसके साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने मानसनगर, टीपी नगर और कुंआभट्ठा क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी की रकम से वे दिल्ली और मनाली घूमने गए थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, मोटर सायकल क्रमांक CG 12 BE 8715 और नगदी रकम जब्त की है। मुख्य आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी सीएसईबी सउनि भीमसेन यादव और चौकी प्रभारी मानिकपुर उनि परमेश्वर राठौर सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






