महासमुंद में 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, 73 लाख के इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
महासमुंद, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बीबीएम डिवीजन ध्वस्त, 25 लाख का इनामी जोनल कमेटी सदस्य भी शामिल, भारी मात्रा में हथियार बरामद
महासमुंद ACGN:- राजधानी रायपुर से लगे महासमुंद जिले में 1 मार्च को 15 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटे हैं। सरेंडर करने वालों में माओवादी संगठन की स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य लीडर डेवलपमेंट उर्फ सुदर्शन उर्फ बन्ना भी शामिल है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

जानकारी के अनुसार ये सभी बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद यानी बीबीएम डिवीजन समिति से जुड़े थे और छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सक्रिय थे। इन 15 सदस्यों पर कुल मिलाकर लगभग 73 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं।
सरेंडर के दौरान सुरक्षा बलों के समक्ष भारी मात्रा में आधुनिक हथियार भी सौंपे गए, जिनमें 3 एके-47, 2 एसएलआर, 2 इंसास राइफल और 3 थ्री-नॉट-थ्री राइफल समेत कुल 14 हथियार शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई से बीबीएम डिवीजन पूरी तरह समाप्त हो गया है और छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के जंगलों में माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम महासमुंद जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने इसे क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






