नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी दंपत्ति जेल दाखिल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग – सहायक ग्रेड थ्री एवं एनटीपीसी में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी दंपत्ति को थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी रविकांत साहू निवासी बोरीगारका थाना उतई जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपियों द्वारा मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया गया। उक्त प्रयास सफल ना होने पर प्रार्थी को एनटीपीसी में एई (असिस्टेंट इंजीनियर) पद पर नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया गया। आरोपियों द्वारा किश्तों में कुल 10,00,000 रुपये प्राप्त कर फर्जी नियुक्ति पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजा गया , जिससे प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 143/2026 धारा 420 , 467, 468 , 120(बी) भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी प्रिया देशमुख और प्रकरण के सह-आरोपी प्रशांत कुमार देशमुख को थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर के निरीक्षक , उप निरीक्षक , प्रधान आरक्षक एवं साइबर सेल टीम की सक्रिय एवं तकनीकी सहयोगपूर्ण भूमिका रही , जिनके द्वारा त्वरित विवेचना कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जप्त सामाग्री –
फर्जी नियुक्ति पत्र (ई-मेल प्रिंट कॉपी) और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य (मोबाइल फोन एवं संबंधित दस्तावेज)।
गिरफ्तार आरोपीगण –
प्रिया देशमुख उम्र 36 वर्ष और प्रशांत कुमार देशमुख उम्र 49 वर्ष दोनो निवासी – न्यू आदर्श नगर , थाना – पद्मनाभपुर , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
दुर्ग पुलिस की अपील –
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी शासकीय/अर्धशासकीय संस्था में नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग करने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






