नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 58 हजार से अधिक किसानों के खातों में 273 करोड़ की सहायता राशि, होली से पहले मुस्कुराए अन्नदाता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

58 हजार से अधिक किसानों के खातों में 273 करोड़ की सहायता राशि, होली से पहले मुस्कुराए अन्नदाता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता वितरण समारोह और किसान सम्मेलन में उमड़ा उत्साह


सूरजपुर ACGN:- होली पर्व से पहले राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की है। इसी कड़ी में 28 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित रहंगी खेल मैदान से कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत राज्य के 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि हस्तांतरित की। पूरे प्रदेश में 10 हजार 324 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की गई।


सूरजपुर जिले के लिए यह दिन खास रहा जहां 58 हजार 443 किसानों के खातों में 273 करोड़ 55 लाख 63 हजार रुपये की राशि अंतरित हुई।

विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार ओड़गी में 23 करोड़ 99 लाख 95 हजार, प्रतापपुर में 57 करोड़ 57 लाख 99 हजार, प्रेमनगर में 23 करोड़ 13 लाख 98 हजार, भैयाथान में 56 करोड़ 18 लाख 88 हजार, रामानुजनगर में 51 करोड़ 73 लाख 30 हजार और सूरजपुर में 60 करोड़ 91 लाख 52 हजार रुपये की राशि किसानों को मिली। खाते में राशि आते ही किसानों के चेहरों पर साफ खुशी नजर आई।


जिले के सभी विकासखंडों में समारोह आयोजित किए गए। प्रतापपुर के चंदौरा, रामानुजनगर के परशुरामपुर, सूरजपुर के केशवनगर, प्रेमनगर के कंचनपुर, भैयाथान के चन्द्रमेढ़ा बाजार ग्राउंड और ओड़गी ग्राम पंचायत परिसर में बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।


जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजलाल राजवाड़े ने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है जब किसानों की मेहनत का सम्मान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है और आने वाली पीढ़ी को भी खेती से जुड़ना चाहिए।


कलेक्टर एस जयवर्धन ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। उन्होंने फसल विविधिकरण, जल संरक्षण और एग्रीस्टेक पंजीयन पर जोर देते हुए किसानों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की। कृषि उपसंचालक सम्पदा पैकरा ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बीज और खाद के अग्रिम उठाव पर बल दिया ताकि खेती समय पर और सुचारू रूप से हो सके।


गौरतलब है कि कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश में धान का मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 28 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की आदान सहायता दी जा चुकी है और विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंचाई गई है। वर्ष 2026-27 के बजट में भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, सिंचाई पंपों को निःशुल्क बिजली और फसल बीमा के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।


कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कृषि विभाग के अधिकारियों और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और होली से पहले मिली इस आर्थिक संबल के लिए सरकार का आभार जताया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now