नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का भव्य समापन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का भव्य समापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

वूमंस इन साइंस थीम पर मॉडल, क्विज, स्पीच और सॉफ्टवेयर प्रतियोगिता में दिखा विद्यार्थियों का नवाचार

सूरजपुर ACGN:- शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 01 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का समापन 01 मार्च को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। पूरे माह चले इस विज्ञान पर्व के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल, वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुओं के निर्माण, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइंस क्विज और भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया।


इस वर्ष सभी प्रतियोगिताएं वूमंस इन साइंस थीम पर आधारित रहीं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए अपने मॉडल और प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित कई उपयोगी मॉडल प्रदर्शित किए, जिनका विषय विशेषज्ञों ने निरीक्षण किया और प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल की उपयोगिता और कार्यप्रणाली समझाई।


यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रायपुर एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया। डीएसटी को-ऑर्डिनेटर डॉ. जे. के. राय द्वारा समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिनका पालन महाविद्यालय ने पूरी निष्ठा से किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे ने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए शोध कार्य करने हेतु प्रेरित किया। समापन कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान भारत के महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन को स्मरण किया गया, जिनकी रमन प्रभाव की खोज के सम्मान में हर वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करना रहा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now