नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भैयाथान महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का सफल आयोजन, छात्राओं की सहभागिता रही खास – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भैयाथान महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का सफल आयोजन, छात्राओं की सहभागिता रही खास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

क्विज, पोस्टर और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में दिखी नवाचार की झलक, विज्ञान को समाज से जोड़ने पर दिया गया जोर

सूरजपुर ACGN:- शासकीय पंडित रविशंकर त्रिपाठी महाविद्यालय भैयाथान में 01 मार्च 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग प्रमुख डॉ. ज्योत्सु दत्ता ने विज्ञान की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब विज्ञान समाज के उत्थान के लिए कार्य करता है तभी वह बहुजन हिताय बहुजन सुखाय का सेतु बनता है।


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता पंडा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कमला सोहोनी, ए चटर्जी, कल्पना चावला और जानकी अम्मा जैसी वैज्ञानिकों का उल्लेख करते हुए छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की बढ़ती रुचि यह संकेत देती है कि 21वीं सदी तर्क और वैज्ञानिक सोच की सदी होगी।


यह आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के वित्तीय सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. रविशंकर चौहान के संयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य बृजलाल साहू ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन का दायित्व अजय महिलांगे और हूमीसिंह ने सफलतापूर्वक निभाया।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और शोध के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया तथा समाज और विज्ञान के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने का संदेश दिया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now