नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली और रमजान को लेकर पसान थाना क्षेत्र में विशेष शांति अभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

होली और रमजान को लेकर पसान थाना क्षेत्र में विशेष शांति अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पुलिस की सख्ती, वारंटियों की गिरफ्तारी और शांति व्यवस्था के लिए सघन निगरानी

कोरबा ACGN:- होली पर्व और रमजान माह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने पसान थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया,

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं लखन पटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे के नेतृत्व में थाना पसान की पुलिस टीम सक्रिय रही, त्यौहारों के अवसर कानून व्यवस्था और शांति और सौहाद्र बनाए रखने के लिए सघन जांच, गश्त और वारंटियों की धरपकड़, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा त्योहारों के पूर्व से ही पसान थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौक चौराहों पर त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति को रोकने के लिए, पैदल गश्त, वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और वारंटियों की गिरफ्तारी के माध्यम से अभियान के तहत क्षेत्र में लागू नियमों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर डीजे और तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर निर्धारित समय सीमा का पालन सुनिश्चित कराया गया, हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे की हालत में वाहन चलाने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट साझा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई, जुलूस और नमाज के दौरान निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने के निर्देश दिए गए, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई और शांति समिति की बैठक लेकर सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई


पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों को सख्त हिदायत दी गई कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं, किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें,

इस अभियान के दौरान स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और उन्हें जेल भेजा गया, जिससे क्षेत्र में कानून का भय और शांति का संदेश स्पष्ट रूप से गया
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली और रमजान को मिलजुलकर शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now