स्वर्ण सिटी स्थित निवास पर भव्य माहौल में मनाया गया पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
हजारों समर्थकों की उपस्थिति में स्वर्ण सिटी स्थित निवास पर दिनभर चलता रहा बधाईयों का सिलसिला
कोरबा ACGN:- पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निज निवास में भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर क्षेत्र के आमजन, गणमान्य नागरिक, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न दलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे जन्मदिन का आयोजन जनसैलाब में बदल गया,

स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर उनके जन्मदिवस के अवसर पर दिनभर कार्यक्रम चलता रहा, इस अवसर पर लोग तो अपने प्रिय जननायक के प्रति स्नेह, विश्वास और सम्मान व्यक्त करने के लिए उपस्थित रहे , और पुष्पमालाएं, शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ अर्पित कर तथा केक काटकर आत्मीय वातावरण में शुभकामनाएं दी


सुबह की शुरुआत में जयसिंह अग्रवाल ने हसदेव नदी तट स्थित मां सर्वमंगला मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की, इसके बाद वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को वस्त्र और फल वितरण किया तथा उनका आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात सुभाष ब्लॉक स्थित मां काली मंदिर में पूजा अर्चना कर स्वर्ण सिटी स्थित अपने निवास पर आम नागरिकों से मुलाकात के लिए उपलब्ध रहे, जहां दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और दर्री रोड स्थित निवास पर भी लोगों का आना जाना लगा रहा




कार्यक्रम में कोरबा के साथ बिलासपुर, पेंड्रा, गौरेला, मरवाही, रामपुर, कटघोरा और पाली तानाखार सहित विभिन्न अंचलों से हजारों लोग पहुंचे, जिनमें वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि तथा संगठन के पदाधिकारी भी शामिल रहे, पूरे आयोजन में उत्साह, आत्मीयता और सम्मान का माहौल दिखा, लोगों ने अपने प्रिय जयसिंह भैया के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद किया

अपने संबोधन में जयसिंह अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वे क्षेत्र की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






