एपस्टीन फाइल को लेकर महिला कांग्रेस का टी पी नगर चौक परप्रदर्शन, हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
टी पी नगर चौक पर केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग, प्रधानमंत्री से जवाबदेही की उठी मांग
कोरबा ACGN:- राष्ट्रीय एवं प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर शनिवार को टी पी नगर चौक कोरबा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया, कौन उतरा सड़क पर तो जिला और ग्रामीण महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं, क्या किया गया तो एपस्टीन फाइल में नाम आने के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन, कब हुआ तो शनिवार को, कहाँ हुआ तो कोरबा के टी पी नगर चौक में, क्यों किया गया तो केंद्रीय मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग को लेकर, और कैसे हुआ कार्यक्रम तो नारेबाजी और सभा के माध्यम से अपनी बात रखी गई

जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपस्टीन फाइल में आना गंभीर विषय है और उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वयं पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, उन्होंने कहा कि ऐसे में पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता

महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष प्रभा तंवर ने प्रधानमंत्री से इस मामले में चुप्पी तोड़ने और संबंधित मंत्री से जवाबदेही तय करने की मांग की, वहीं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से 2017 के बीच हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी Jeffrey Epstein के बीच 62 बार ईमेल का आदान प्रदान हुआ था, जिसे गंभीर जांच का विषय बताया गया
पुतला दहन कार्यक्रम को पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्यक्ष हरीश परसाई, शहर जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर, एनएसयूआई अध्यक्ष मनमोहन राठौर सहित कई नेताओं ने संबोधित किया और केंद्र सरकार से पारदर्शिता की मांग की

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा, पालूराम साहू, ए डी जोशी, पार्षद नारायण लाल कुर्रे, डॉ गोपाल कुर्रे, बद्री किरण, रवि सिंह चंदेल, पुष्पा पात्रे, प्रवीण ओगरे, इब्राहिम, गिरधारी बरेठ, जगन्नाथ थवाईत, संतोष राठौर, रामदास महंत, प्रदीप सागर, रामकुमार राठौर, सीमा उपाध्याय, गीता महंत, श्याम बाई, संगीता जांगड़े, मीरा सिंह, नीलम सिंह, प्रभा भारिया, मालती साहू, दुलेश्वरी साहू, तुलस केंवट, कुसुम भगत, भुनेश्वरी राज, संतोषी पाटले, किरण देवी, शांति ठाकुर, जमुना राठौर, शशिलता पांडेय, राजकुंवर, राजू यादव, पप्पू गबेल, मुकेश सिंह, सुरेश पटेल, बंटी शर्मा, विनोद अग्रवाल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर सोनी ने किया और आभार महिला कांग्रेस जिला सचिव जमुना राठौर ने व्यक्त किया
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






