नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजेश कुमार शुक्ला तीसरी बार बने ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राजेश कुमार शुक्ला तीसरी बार बने ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

ऊर्जा विभाग के आदेश से सेवा वृद्धि, राज्य में विद्युत पारेषण को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाए रखने की प्रतिबद्धता

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत राजेश कुमार शुक्ला को पुनः सेवा वृद्धि देते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वे लगातार तीसरी बार इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। नियुक्ति के बाद उन्होंने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विद्युत विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं पावर कंपनी के अध्यक्ष ट्रांसमिशन सुबोध कुमार सिंह तथा ऊर्जा सचिव व पावर कंपनी के अध्यक्ष डिस्ट्रीब्यूशन जनरेशन डॉ रोहित यादव के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
8 जुलाई 1963 को जबलपुर में जन्मे शुक्ला ने वर्ष 1983 में शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय जबलपुर से बीई इलेक्ट्रिकल की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1984 में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल जबलपुर में सहायक अभियंता प्रशिक्षु के रूप में सेवायात्रा शुरू की और विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्ष 2024 में ट्रांसमिशन कंपनी के शीर्ष पद पर पहुंचे।
उनके नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में कंपनी ने तकनीकी सुदृढ़ीकरण, परिचालन दक्षता और पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विद्युत पारेषण तंत्र के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में लगातार प्रगति दर्ज की गई है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now