नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली से पहले किसानों को अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान, 43 हजार से अधिक कृषक लाभान्वित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

होली से पहले किसानों को अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान, 43 हजार से अधिक कृषक लाभान्वित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के खातों में 200.81 करोड़ रुपए अंतरित, जिला स्तरीय समारोह में मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल

कोरबा ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार ने होली पर्व से पहले समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान उनके बैंक खातों में अंतरित किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम रहंगी ग्राम में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की और कृषकों से संवाद किया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कोरबा जिले के हरदीमहुवा ग्राम देवपहरी निवासी किसान सुखन साय कोरवा से बातचीत कर योजना के लाभ की जानकारी ली। किसान ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे आवास निर्माण में करेंगे।


कोरबा जिले में जिला स्तरीय समारोह सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि होली के पावन अवसर पर किसानों के खातों में अंतर राशि का भुगतान दोहरी खुशी लेकर आया है और सरकार ने अपना वादा निभाया है। उन्होंने बताया कि जिले के 43 हजार 681 किसानों के खातों में 200.81 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसान सम्मान निधि और फसल बीमा जैसी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित हो रही हैं, जिससे किसानों को सुरक्षा और आर्थिक सहारा मिल रहा है।


कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत और कलेक्टर कुणाल दुदावत ने भी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि योजना से जिले के सभी विकासखंडों में किसानों को सीधा लाभ मिला है।


समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां कृषि, सहकारिता, मत्स्य, रेशम, उद्यान और पशुपालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को विद्युत पंप, केसीसी ऋण, आइस बॉक्स, कोसाफल राशि के चेक और अनुदान प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now