नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्रामीण विद्युतीकरण को मजबूती देने पेंड्रा पहुंचे सीएसपीडीसीएल प्रबंध निदेशक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ग्रामीण विद्युतीकरण को मजबूती देने पेंड्रा पहुंचे सीएसपीडीसीएल प्रबंध निदेशक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जमीनी निरीक्षण और समीक्षा बैठकों के जरिए विद्युत व्यवस्था सुधार पर दिया जोर
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं छत्तीसगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पेंड्रा जिले का दौरा कर ग्रामीण विद्युतीकरण कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने गांवों में पहुंचकर बिजली आपूर्ति की स्थिति का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनीं।


दौरे के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध वैद्य ननकू वैद से मुलाकात की और हाल ही में स्थापित विद्युत लाइन का निरीक्षण किया। ठठपथरा क्षेत्र में शुरू की गई नियमित बिजली लाइन की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही चंदन खेती सहित क्षेत्र में अपनाई जा रही उन्नत और उच्च मूल्य कृषि पद्धतियों का अवलोकन कर किसानों से चर्चा की।


क्रेडा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पूर्व में स्थापित सौर आधारित व्यवस्था को भविष्य में अधिक जरूरत वाले स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि अक्षय ऊर्जा संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके।


पेंड्रा विश्राम गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, चुनौतियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनता के प्रति दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें। इसके बाद सीएसपीडीसीएल संभागीय कार्यालय में भी व्यापक समीक्षा कर चल रही परियोजनाओं और भावी कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया।
दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर ग्रामीण विद्युतीकरण को और मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now