रायपुर माना विमानतल पर उड़ीसा के उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
भाजपा नेताओं ने दुपट्टा पहनाकर किया आत्मीय अभिनंदन, प्रदेश नेतृत्व रहा उपस्थित
रायपुर। उड़ीसा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव के रायपुर आगमन पर माना विमानतल में आत्मीय और गरिमामय स्वागत किया गया। उड़ीसा के उपमुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदडा ने पारंपरिक दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे, कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित किशोर महानंद, आकाश विंग, पिरतेश गांधी और संजु सिंह ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
स्वागत के दौरान भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच विकास, संगठनात्मक समन्वय और जनहित के मुद्दों पर संवाद और सहयोग निरंतर बढ़ रहा है।

माना विमानतल पर स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास को सकारात्मक और सार्थक बताया तथा प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श की संभावना जताई।
उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के शिष्टाचार भेंट और स्वागत कार्यक्रम संगठनात्मक एकता और पारस्परिक सहयोग को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।ेतृत्व रहा उपस्थित
रायपुर। कनक वर्धन सिंह देव के रायपुर आगमन पर माना विमानतल में आत्मीय और गरिमामय स्वागत किया गया। उड़ीसा के उपमुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदडा ने पारंपरिक दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे, कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित किशोर महानंद, आकाश विंग, पिरतेश गांधी और संजु सिंह ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
स्वागत के दौरान भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच विकास, संगठनात्मक समन्वय और जनहित के मुद्दों पर संवाद और सहयोग निरंतर बढ़ रहा है।
माना विमानतल पर स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास को सकारात्मक और सार्थक बताया तथा प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श की संभावना जताई।
उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के शिष्टाचार भेंट और स्वागत कार्यक्रम संगठनात्मक एकता और पारस्परिक सहयोग को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






