नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली पर्व शांति और सौहार्द्र से मनाएं, SP GPM ने आमजन से अपील – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

होली पर्व शांति और सौहार्द्र से मनाएं, SP GPM ने आमजन से अपील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

कोरबा ACGN:- आगामी होली पर्व के अवसर पर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी ने नागरिकों से अपील की है कि होली का त्यौहार प्रेम, भाईचारा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जबरदस्ती रंग लगाने, हुड़दंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार बाइक चलाने, डीजे पर अश्लील गीत बजाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहें।
अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
पुलिस ने पर्व के दौरान सभी संवेदनशील स्थानों, चौक-चौराहों और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग, मोबाइल पार्टी और डायल-112 की व्यवस्था की है। आमजन से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम 94791-90097 पर दें।
जिलेवासियों से पुनः अपील है कि वे होली का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सौहार्द्र के साथ मनाकर जिले में आदर्श वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now