नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध हुक्का बार पर सरकण्डा पुलिस की रेड, 5 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध हुक्का बार पर सरकण्डा पुलिस की रेड, 5 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
बिलासपुर ACGN:- थाना सरकण्डा क्षेत्र में संचालित अवैध हुक्का बार के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आर्यन पब्लिक स्कूल के पास चोरी-छिपे संचालित किए जा रहे हुक्का बार पर की गई।
मामला अप.क्र. 259/2026 के तहत धारा 4, 21(1), 21(2), 27 सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा एक्ट) के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल एवं सीएसपी (सिविल लाइन/सरकण्डा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
दिनांक 27 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि अथर्व पाण्डेय अपने घर में अवैध रूप से सिगरेट-तंबाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर प्रति घंटा 500 रुपये लेकर हुक्का बार संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान अथर्व पाण्डेय उर्फ शुभ उर्फ चिकू (18 वर्ष) निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा को अपने साथियों विनित एलानी (24 वर्ष), किन्सु विश्वास (18 वर्ष), यथार्थ कश्यप (18 वर्ष) एवं समीर पटेल (19 वर्ष) के साथ हुक्का पीते हुए पाया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 नग हुक्का पार्ट, 1 नग कोल हिटर, 1 डिब्बा हुक्का फ्लेवर तथा अन्य संबंधित सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now