नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गर्मी में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण प्रकोष्ठ गठितटोल-फ्री नंबर 1916 पर भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गर्मी में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण प्रकोष्ठ गठित
टोल-फ्री नंबर 1916 पर भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

कोरबा, । कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) कोरबा द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के मौसम के दौरान पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं हैंडपंपों के संचालन-संधारण के लिए जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। यह प्रकोष्ठ 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में मानचित्रकार पी.एल. गढ़ेवाल (मो. 6265881469) को नियुक्त किया गया है। अनुरेखक एस.एस. कोर्राम (मो. 9993321894) को सहायक बनाया गया है। प्रकोष्ठ प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 7 बजे तक कार्य करेगा।
प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु रजिस्टर संधारित किया जाएगा, जिसमें शिकायतों का पूर्ण विवरण दर्ज किया जाएगा तथा संबंधित सहायक अभियंता/उप अभियंता को सूचित कर तिथि-वार निराकरण की जानकारी अंकित की जाएगी।
उपखंड एवं विकासखंड स्तर पर नियुक्त प्रभारी
उपखंड कोरबा – सहायक अभियंता सत्यनारायण सिंह कंवर (मो. 8319238900)
विकासखंड कोरबा एवं करतला – उप अभियंता विरेन्द्र कुमार सिंह (मो. 9131480266)
उपखंड कटघोरा – सहायक अभियंता डी.आर. बंजारे (मो. 9907907009)
विकासखंड कटघोरा – उप अभियंता अभिषेक विश्वकर्मा (मो. 8435690000)
विकासखंड पाली – उप अभियंता श्रीमती डी. मिश्रा (मो. 6265508398)
विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा – उप अभियंता अभिषेक विश्वकर्मा (मो. 8435690000)
इन अधिकारियों के माध्यम से पेयजल संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।
कार्यपालन अभियंता, पीएचई कोरबा ने बताया कि जिला खंड कार्यालय, प्रत्येक उपखंड मुख्यालय एवं सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिकायत पंजी संधारित की जाएगी। साथ ही विभागीय टोल-फ्री नंबर 1916 पर भी शिकायत/सुझाव दर्ज कराए जा सकते हैं।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि पेयजल संबंधी समस्या होने पर तत्काल संबंधित अधिकारी अथवा टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर समस्या के समाधान में सहयोग करें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now