नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वास्थ्य केंद्र समय पर संचालित हों, चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य: कलेक्टर कुणाल दुदावत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्वास्थ्य केंद्र समय पर संचालित हों, चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य: कलेक्टर कुणाल दुदावत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और आभा आईडी-आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

ACGN:- कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मलेरिया, कुष्ठ, सिकलसेल स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, उच्च जोखिम गर्भवती (HRP), मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण, एनसीडी, एनक्यूएएस, आरबीएसके और एनआरसी सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।


कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केंद्र समय पर खुलें, मरीजों की जांच और उपचार नियमित हों और चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। टीबी नियंत्रण में संदिग्ध मरीजों की जांच और उपचार समय पर सुनिश्चित करने, जांच किट की कमी होने पर शासन को पत्र भेजने और डीबीटी भुगतान में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। एक्स-रे जांच की संख्या बढ़ाने और वनरेबल आबादी की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर कलेक्टर ने कहा कि मितानिन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर वंचित परिवारों का डेटा पूरा करें, ताकि मार्च माह तक 90 प्रतिशत परिवारों का लक्ष्य पूरा हो सके।
मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और एनआरसी की समीक्षा में कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव में अंतर कम करने, भर्ती हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए अलर्ट मोड में त्वरित उपचार देने पर बल दिया।
मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम (डेंटल) और एनसीडी के तहत शिविर आयोजित करने, प्री-बर्थ वेटिंग रूम स्थापित करने, नोडल अधिकारी नियुक्त करने और उनके मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर ने भवनविहीन या जर्जर स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण और मरम्मत, छत सुधार, बाउंड्रीवाल, बोरवेल, हाई-मास्ट लाइट, आवश्यक उपकरण और मैनपावर की व्यवस्था शीघ्र करने पर भी जोर दिया, ताकि स्वास्थ्य सेवा और अधिक सुदृढ़ हो सके।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीबी एवं कुष्ठ अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आरएमएनसीएचए, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, नोडल अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक और अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now